khabar24x7news 23,2025
मुस्कान
संजय लीला बंसाली की मूवी को हुए 7 साल पुरे
संजय लीला भंसाली की फिल्मों ने कभी भी फैंस को निराश नहीं करा है। पीरियड ड्रामा बनाने के लिए मशहूर भंसाली ने दर्शकों की नब्ज को अच्छी तरह से पकड़ रखा है। हाल ही उनकी आई फिल्म हीरामंडी को काफी पसंद किया गया है। हालांकि, उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में से एक पद्मावत है। फिल्म की रिलीज को 7 साल हो चुके हैं और 7वीं सालगिरह पर निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक खास तोहफा ला रहे है। संजय लीला भंसाली की पद्मावत को दर्शकों से काफी प्रशंसा मिली भी मिली थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। अब यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक बार फिर से दिखाई जाएगी।
सिर्फ़ कहानी ही नहीं, बल्कि फैंस को फिल्म के गाने भी काफ़ी पसंद आए थे। भंसाली की फिल्म में कुछ गानों को काफी लोकप्रियता मिली, साथ ही साथ फिल्म विवादों में भी रही। ऐसा ही एक गाना है घूमर। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था, उन्होंने घूमर में शानदार प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक गाने को बनाने में 12 करोड़ रुपये का खर्च किया गया था। हालांकि, इस गाने की आलोचना भी हुई, क्योंकि कुछ लोगों का मानना था कि इसमें राजपूत रानियों के जीवन को गलत तरीके से पेश किया गया है।
फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी, रजा मुराद, मुख्य भूमिका में थे। दीपिका रानी पद्मावती के रोल में बहुत अद्भुत लग रही थीं। वहीं अदिति राव हैदरी ने भी फैंस का दिल जीत लिया था।