
khabar24x7news 28,2025
मुस्कान सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों और शिक्षकों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में त्रि-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के तीसरे दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने शासन के अधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने 8 वर्षों में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया है। कैबिनेट मंत्री ने कई विभाग के लाभार्थियों को चेक आदि का वितरण किया।
प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन की सराहना करते हुए इसे विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक समरसता का आयोजन बताया। उन्होंने महाकुंभ 2025 को सफल बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई अधिकारियों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज महाकुंभ में बने विद्याकुम्भ विद्यालय में स्वच्छता कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ाने की इस नई पहल की प्रशंसा करते हुए विद्या कुम्भविद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार मिश्र के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सरकार की ओर से जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर त्रि-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।