khabar24x7news 18,2025
मुस्कान
धरतीपुत्र नंदिनी के मुख्या भूमिका निभाने वाले एक्टर की हुई मौत
टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीवी एक्टर अमन जायसवाल की मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे के कारण मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि अमन की उम्र महज 23 साल ही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी बाइक से ऑडिशन देने के लिए जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाला साहेब ठाकरे ट्रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी मौत उसी वक़्त हो चुकी थी।
बता दें कि अमन जायसवाल यूपी के बलिया के रहने वाले थे। अमन ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुवात करि थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में सहायक एक्टर की भूमिका निभाई। हालांकि, साल 2023 में प्रसारित हुए टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से उन्हें पहचान मिल ना शुरू हुई थी।
फिलहाल मुंबई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक्टर की दुखद मौत ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। टीवी इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया। अमन जायसवाल ने धरतीपुत्र नंदिनी में आकाश भारद्वाज की भूमिका निभाई थी।