सेहत Archives - khabar24x7news https://www.khabar24x7news.com/category/health/ Wed, 08 Jan 2025 07:44:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 मॉर्निंग वॉक करते समय इस एक चीज़ पर देना चाहिए सबसे ज़्यादा ध्यान वरना सारी मेहनत हो जाएगी बेकार https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%8f/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%8f/#respond Wed, 08 Jan 2025 07:44:48 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1584 khabar24x7news  7,2025 मुस्कान मॉर्निंग वॉक करते समय इस एक चीज़ पर देना चाहिए सबसे ज़्यादा ध्यान वरना सारी

The post मॉर्निंग वॉक करते समय इस एक चीज़ पर देना चाहिए सबसे ज़्यादा ध्यान वरना सारी मेहनत हो जाएगी बेकार appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  7,2025

मुस्कान

मॉर्निंग वॉक करते समय इस एक चीज़ पर देना चाहिए सबसे ज़्यादा ध्यान वरना सारी मेहनत हो जाएगी बेकार

​मॉर्निंग वॉक सेहतमंद रहने का सबसे आसान फॉर्मूला है लेकिन, इस दौरान जरूरी ये है कि आप इस 1 नियम को फॉलो करें और जानें मॉर्निंग वॉक की स्पीड कितनी होनी चाहिए।

मॉर्निंग वॉक करने वाले कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। दरअसल, मॉर्निंग वॉक शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। ये वेट लॉस से लेकर डायबिटीज जैसी कई लाइफस्टाइल बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन, मॉर्निंग वॉक करते समय कुछ नियमों को भूल जाते हैं जिससे शरीर को इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। तो, आज हम मॉर्निंग वॉक (Morning walk tips) से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानेंगे कि मॉर्निंग वॉक कितने समय की होनी चाहिए और इस दौरान किस बात पर खास ध्यान देना चाहिए।

मॉर्निंग वॉक करते समय इस बात पर दें सबसे ज़्याद ध्यान:

मॉर्निंग वॉक करते समय आपको इस बात पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है। सबसे पहले तो आपको मॉर्निंग वॉक के दौरान ब्रिस्क वॉक पर खास ध्यान देना चाहिए। इस दौरान आपको ध्यान देना चाहिए कि आपकी सांस की गति कितनी है और आपके चलने की स्पीड कैसी है। तो, मॉर्निंग वॉक के दौरान अपने चलने की गति पर ध्यान दें।

वॉक के दौरान चलने की गति कितनी हो

जैसे तेज चलने की गति 13 से 20 मिनट प्रति मील या 3.0 मील प्रति घंटे से 4.5 मील प्रति घंटे तक हो सकती है। इस गति से, आपको काफी जोर से सांस लेनी चाहिए। इस बात पर ध्यान देकर आप वॉक करने के तमाम फायदे को पा सकते हैं। जैसे कि वेट लॉस, शुगर कंट्रोल और फैट लॉस। तो, वॉक करें पर इसके साथ ही इन बातों पर खास ध्यान दें।

कितने समय की होनी चाहिए सुबह की सैर?

WebMD के अनुसार अधिकांश अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना 20 से 30 मिनट वॉक करना जरूरी है नहीं तो शरीर को इसका कोई फायदा नहीं मिल पाता है। प्रत्येक सप्ताह लगातार 5 दिन 20 से 30 मिनट वॉक करें जिसका शरीर को व्यापक फायदा मिलता है। अगर इससे कम करते हैं तो शरीर की गतिविधियों को ये उतना प्रभावित नहीं कर पाता है जितना इसे करना चाहिए। जैसे कि आपका ब्लड सर्कुलेशन या फिर आपके शरीर का मेटबोलिक रेट।

 

The post मॉर्निंग वॉक करते समय इस एक चीज़ पर देना चाहिए सबसे ज़्यादा ध्यान वरना सारी मेहनत हो जाएगी बेकार appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%af-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%8f/feed/ 0
सर्वाइकल कैंसर होने पर महिलाओं में दिखने लगते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/#respond Tue, 07 Jan 2025 08:30:22 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1561 khabar24x7news  7,2025 मुस्कान सर्वाइकल कैंसर होने पर महिलाओं में दिखने लगते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें कारण

The post सर्वाइकल कैंसर होने पर महिलाओं में दिखने लगते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  7,2025

मुस्कान

सर्वाइकल कैंसर होने पर महिलाओं में दिखने लगते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

जनवरी महीने में सर्वाइकल कैंसर मंथ अवेयरनेस का जागरूकता अभियान चलाया जाता है ताकि लोग इस बीमारी के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानें। ऐसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ बता रही है सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में मौत का एक आम कारण है। 15 से 44 वर्ष की आयु में भारतीय महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का दूसरा सबसे आम कारण सर्वाइकल कैंसर के रूप में सामने आया है। यह स्थिति और भी खराब इसलिए हो जाती है कि देश में मात्र 3.1 प्रतिशत महिलाओं की जांच हो पाती है, जिससे बाकी महिलाएं खतरे के साये में ही जीती हैं। सर्वाइकल कैंसर सर्विक्स की लाइनिंग, यानी यूटरस के निचले हिस्से को प्रभावित करता है। सर्वाइकल कैंसर ज्यादातर मानव पैपीलोमा वायरस या एचपीवी के कारण होता है। एचपीवी के खिलाफ स्क्रीनिंग और टीकों की कमी के कारण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर मौत की एक बड़ी वजह है। जनवरी महीने में सर्वाइकल कैंसर मंथ अवेयरनेस  का जागरूकता अभियान चलाया जाता है ताकि लोग इस बीमारी के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानें। ऐसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नैन्सी नागपाल बता रही है सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

सर्वाइकल कैंसर के कारण:

सर्वाइकल कैंसर का सबसे आम कारण एचपीवी में लंबे समय से चला आ रहा संक्रमण है। एचपीवी संक्रमण आम है और सभी एचपीवी संक्रमण से कैंसर नहीं होता है। एचपीवी कई प्रकार के होते हैं। अन्य एचपीवी प्रकार आमतौर पर जननांगों या त्वचा पर मस्से का कारण बनते हैं।

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण

  • योनि से खून बहना बंद और चालू,
  • दुर्गंधयुक्त योनि स्राव,
  • संभोग के बाद रक्तस्राव,
  • संभोग के दौरान दर्द,
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना,
  • मीनोपॉज के बाद भी योनि से रक्तस्राव,
  • असामान्य योनि से रक्तस्राव,
  • थकान, भूख में कमी, वजन कम होना, पेल्विक में दर्द होना जैसी लक्षण शामिल हैं।

कब होता है सर्वाइकल कैंसर का खतरा?

18 साल की उम्र से पहले सेक्स करना। कई यौन साथी होना। एचआईवी संक्रमण। कमजोर प्रतिरक्षा। धूम्रपान

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण:

एचपीवी वैक्सीन 9 से 45 साल की उम्र के लिए स्वीकृत है। यौन गतिविधि की शुरुआत से पहले टीका लगवाना सबसे अच्छा है। यदि सर्वाइकल कैंसर का पता चलता है तो उपचार कैंसर के प्रकार, अवस्था और उसके प्रसार पर निर्भर करता है। इसमें सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी शामिल हैं।

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम:

पैप स्मीयर परीक्षण और एचपीवी स्क्रीनिंग के साथ सर्वाइकल स्क्रीनिंग। समय पर एचपीवी टीकाकरण। धूम्रपान से परहेज और उचित जीवन शैली और अच्छे यौन स्वास्थ्य को बनाए रखना।

 

The post सर्वाइकल कैंसर होने पर महिलाओं में दिखने लगते हैं ये लक्षण, डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9/feed/ 0
एक दिन में कितने खजूर खाएं, किस समय खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82/#respond Sat, 04 Jan 2025 10:37:44 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1544 khabar24x7news  4,2025 मुस्कान एक दिन में कितने खजूर खाएं, किस समय खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? खजूर

The post एक दिन में कितने खजूर खाएं, किस समय खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  4,2025

मुस्कान

एक दिन में कितने खजूर खाएं, किस समय खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

खजूर आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपको एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए।

खजूर में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन-सी और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर खजूर खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खजूर को सही मात्रा में कंज्यूम करना बेहद जरूरी है?

24 घंटे में कितने खजूर खाएं?

आप एक दिन में 4 खजूर खा सकते हैं। जरूरत से ज्यादा खजूर खाने की वजह से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आपको 24 घंटे में 4-5 से ज्यादा खजूर खाने से बचना चाहिए। किसी भी चीज की अति आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।

खजूर खाने का सही समय

आयुर्वेद के मुताबिक खजूर को सुबह के समय खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह-सुबह खाली पेट खजूर खाने से आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फाइबर रिच खजूर खाकर आप अपने बढ़ते हुए वेट पर भी काबू पा सकते हैं।

सेहत के लिए वरदान

खजूर आपकी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। जोड़ों के दर्द की समस्या से खुद को बचाए रखने के लिए रेगुलरली खजूर खाना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा खजूर में पाए जाने वाले तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर आपके दिल की सेहत को भी इम्प्रूव कर सकते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी खजूर को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। कुल मिलाकर सही मात्रा में और सही तरीके से खजूर खाना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

The post एक दिन में कितने खजूर खाएं, किस समय खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82/feed/ 0
ठंड में चेहरे को सुंदर बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खे https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be/#respond Thu, 02 Jan 2025 05:54:54 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1450 सर्दी के मौसम में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में चेहरे की त्वचा

The post ठंड में चेहरे को सुंदर बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खे appeared first on khabar24x7news.

]]>
सर्दी के मौसम में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में चेहरे की त्वचा सूखी और बेजान हो सकती है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों से आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। यहां कुछ असरदार और सरल घरेलू उपाय दिए गए हैं:

हनी और नींबू का फेस पैक

1.  सामग्री: 1 चमच शहद, 1-2 बूंद नींबू का रस
विधि: शहद और नींबू का रस अच्छे से मिला लें और इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। यह पैक त्वचा को नमी प्रदान करता है और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
दही और हल्दी का मास्क

2. सामग्री: 2 चमच दही, 1 चुटकी हल्दी
विधि: दही और हल्दी को मिला कर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। दही त्वचा को हाइड्रेट करता है, और हल्दी त्वचा को चमकदार बनाती है।
तुलसी और शहद का मिश्रण

3. सामग्री: कुछ तुलसी पत्तियां, 1 चमच शहद
विधि: तुलसी की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकर धो लें। यह त्वचा को निखारता है और मुंहासों को भी ठीक करता है।
आलू का रस और शहद

4. सामग्री: 1 छोटा आलू, 1 चमच शहद
विधि: आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और उसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ें और फिर धो लें। यह पैक त्वचा को गोरा और निखरा बनाता है।
बेसन और गुलाब जल का पैक

5. सामग्री: 2 चमच बेसन, 1 चमच गुलाब जल
विधि: बेसन और गुलाब जल को अच्छे से मिला लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक सूखने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक चेहरे से मृत कोशिकाओं को निकालता है और त्वचा को सॉफ्ट बनाता है।
नारियल तेल और हल्दी

6. सामग्री: 1 चमच नारियल तेल, 1 चुटकी हल्दी
विधि: नारियल तेल में हल्दी मिला कर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। यह पैक त्वचा को नमी प्रदान करता है और हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण त्वचा की समस्याओं को दूर करता है।
एवोकाडो और शहद का पैक

7. सामग्री: आधा एवोकाडो, 1 चमच शहद
विधि: एवोकाडो को अच्छे से मसल लें और उसमें शहद मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें। एवोकाडो में अच्छे फैटी एसिड होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट करते हैं।

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा को ताजगी और निखार दे सकते हैं।

The post ठंड में चेहरे को सुंदर बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खे appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a0%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be/feed/ 0
सेब के फायदे: सेहत के लिए बेहतरीन न्यू ईयर गिफ्ट https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87/#respond Thu, 02 Jan 2025 05:46:01 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1446 सेब, जो एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, सेहत के लिए अनगिनत फायदे प्रदान करता है। न्यू ईयर

The post सेब के फायदे: सेहत के लिए बेहतरीन न्यू ईयर गिफ्ट appeared first on khabar24x7news.

]]>
सेब, जो एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, सेहत के लिए अनगिनत फायदे प्रदान करता है। न्यू ईयर के मौके पर अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो सेब को अपनी डाइट में शामिल करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

यहाँ कुछ प्रमुख फायदे दिए जा रहे हैं:

1.  पाचन तंत्र को बेहतर बनाए: सेब में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है।

2. वजन घटाने में मददगार: सेब में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है और वजन कम करने में सहायक होती है।

3. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है और रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

4. किडनी और लीवर को स्वस्थ रखे: सेब लीवर और किडनी की सफाई में मदद करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है।

5. स्किन के लिए फायदेमंद: सेब में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखते हैं, और एजिंग प्रक्रिया को धीमा करते हैं।

6. हड्डियों को मजबूत बनाए: सेब में बोरॉन नामक तत्व पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और गठिया जैसी समस्याओं से बचाता है।

सेब को अपनी डाइट में शामिल कर आप इन स्वास्थ्य लाभों का लाभ उठा सकते हैं और अपने न्यू ईयर को सेहतमंद बना सकते हैं।

The post सेब के फायदे: सेहत के लिए बेहतरीन न्यू ईयर गिफ्ट appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ac%e0%a5%87/feed/ 0