अंतरराष्ट्रीय Archives - khabar24x7news https://www.khabar24x7news.com/category/international/ Sat, 08 Mar 2025 09:18:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 Women’s Day 2025: इस महिला ने बनाया था दुनिया का पहला कंप्यूटर प्रोग्राम, इसी के नाम पर है प्रोग्रामिंग की खास भाषा https://www.khabar24x7news.com/womens-day-2025-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8/ https://www.khabar24x7news.com/womens-day-2025-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8/#respond Sat, 08 Mar 2025 09:18:41 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2116 khabar24x7news 8,2025 मुस्कान Women’s Day 2025: इस महिला ने बनाया था दुनिया का पहला कंप्यूटर प्रोग्राम, इसी के

The post Women’s Day 2025: इस महिला ने बनाया था दुनिया का पहला कंप्यूटर प्रोग्राम, इसी के नाम पर है प्रोग्रामिंग की खास भाषा appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 8,2025

मुस्कान

Women’s Day 2025: इस महिला ने बनाया था दुनिया का पहला कंप्यूटर प्रोग्राम, इसी के नाम पर है प्रोग्रामिंग की खास भाषा

एडा लवलेस दुनिया की पहली इंसान थीं, जिन्होंने यह पता लगाया कि कंम्प्यूटर का इस्तेमाल गणित के अलावा भी अन्य चीजों के लिए हो सकता है। उन्होंने 19वीं सदी में ही कह दिया था कि भविष्य में कंम्प्यूटर की मदद से गाने बनाए जाएंगे और अब ऐसा हो रहा है।

महिलाओं के काम, सम्मान और अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए आठ मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया दिवस मनाया जाता है। इस दिन हम उन महिलाओं को भी याद करते हैं, जिन्होंने अपने समय से आगे निकलकर कुछ ऐसा किया था, जिससे पूरी मानव सभ्यता का भला हुआ और समाज में महिलाओं की अहमियत भी बढ़ी। एडा लवलेस भी उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें मानव सभ्यता हमेशा याद रखेगी। दुनिया की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर और गणितज्ञ एडा लवलेस ने तकनीकी दुनिया में महिलाओं के लिए एक नई राह खोलकर इतिहास रचा था। उनकी दूरदर्शिता और प्रतिभा ने आधुनिक कंप्यूटर विज्ञान की नींव रखी।
एडा लवलेस का जीवन परिचय
एडा लवलेस का जन्म 10 दिसंबर, 1815 को लंदन में हुआ था। उनका पूरा नाम ऑगस्टा एडा बायरन था। वह प्रसिद्ध कवि लॉर्ड बायरन की पुत्री थीं, लेकिन उनकी मां एनी इसाबेला मिलबैंक ने उन्हें गणित और विज्ञान की शिक्षा दिलाने पर जोर दिया, ताकि वह अपने पिता की आदतों से दूर रहें। इस वजह से गणित और तर्कशास्त्र में एडा की गहरी रुचि बन गई। एडा के जन्म के कुछ समय बाद ही उनके माता-पिता अलग हो गए थे और जब वह आठ साल की थीं, तब उनके पिता की मौत हो गई। हालांकि, एडा का लगाव अपने पिता के प्रति काफी गहरा था और उन्होंने अपने बेटों का नाम अपने पिता के ऊपर ही रखा।
एनालिटिकल इंजन और प्रोग्रामिंग की शुरुआत
एडा लवलेस गणित की होनहार छात्रा थीं और इस वजह से कई वैज्ञानिकों के साथ उनकी जान-पहचान होती चली गई। उन्होंने चार्ल्स बैबेज के साथ मिलकर काम किया, जो “एनालिटिकल इंजन” के आविष्कारक थे। यह मशीन आज के समय में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर का शुरुआती रूप थी, जिसमें काफी सीमित क्षमताएं थीं। इस समय पर कंम्यूटर महज एक कैलकुलेटर की तरह काम करता था। एडा ने इस मशीन के लिए एक एल्गोरिदम विकसित किया, जिसे दुनिया का पहला कंप्यूटर प्रोग्राम माना जाता है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि कंप्यूटर केवल संख्याओं की गणना करने वाली मशीन नहीं है, बल्कि इसे किसी भी तरह के डेटा को प्रोसेस करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
एडा ने अपने नोट्स में यह भी भविष्यवाणी की थी कि भविष्य में कंप्यूटर संगीत बनाने, ग्राफिक्स डिजाइन करने और वैज्ञानिक अनुसंधान में मदद करने में सक्षम होंगे। उनकी यह दूरदर्शिता आज की डिजिटल दुनिया में सच साबित हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि पहला कंम्प्यूटर प्रोग्राम चार्ल्स बैबेज ने ही बनाया था, लेकिन उनका जोर गणित पर ज्यादा था, जबकि एडा इसके परे कम्प्यूटर की क्षमताओं को भांप रही थीं। इसी वजह से प्रोग्रामिंग लैग्वेज ‘एडा’ का नाम इस वैज्ञानिक के ऊपर है।
महिला दिवस और एडा लवलेस की प्रासंगिकता
एडा ने 19वीं सदी में तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस समय महिलाओं के लिए शिक्षा और करियर के अवसर सीमित थे। एडा की उपलब्धियां आज भी महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। एडा लवलेस की विरासत को सम्मान देने के लिए हर साल अक्टूबर में “एडा लवलेस दिवस” मनाया जाता है, जो विज्ञान और गणित जैसे क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाता है।

 

The post Women’s Day 2025: इस महिला ने बनाया था दुनिया का पहला कंप्यूटर प्रोग्राम, इसी के नाम पर है प्रोग्रामिंग की खास भाषा appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/womens-day-2025-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8/feed/ 0
नेपाल में फिर आया डरावना भूकंप, महज कुछ घंटों के अंतराल पर दो बार कांपी धरती https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ad/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ad/#respond Sat, 08 Mar 2025 08:53:55 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2113 khabar24x7news 8,2025 मुस्कान नेपाल में फिर आया डरावना भूकंप, महज कुछ घंटों के अंतराल पर दो बार कांपी

The post नेपाल में फिर आया डरावना भूकंप, महज कुछ घंटों के अंतराल पर दो बार कांपी धरती appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 8,2025

मुस्कान

नेपाल में फिर आया डरावना भूकंप, महज कुछ घंटों के अंतराल पर दो बार कांपी धरती

नेपाल की धरती शनिवार को भूकंप के झटकों से एक बार फिर हिल गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को महज कुछ घंटों के अंतराल पर अलग-अलग जगहों पर 2 बार धरती हिल गई।

काठमांडू: भारत का पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से हिल गया है। महज कुछ मिनटों के अंतराल में यहां आए भूकंप से धरती 2 बार डोल उठी। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर भागने लगे। बताया जा रहा है कि नेपाल में शनिवार सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में दो बार हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, काठमांडू से करीब 300 किलोमीटर दूर बागलुंग जिले में सुबह छह बजकर 20 मिनट पर भूकंप आया।
रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता
नेपाल में आए भूकंप से स्थानीय लोग दहशत में आ गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 आंकी गई है। इसका केंद्र जिले का खुखानी इलाका बताया जा रहा है। इससे पहले इसने बताया कि तड़के 3.14 बजे बागलुंग से करीब 40 किलोमीटर दूर म्याग्दी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्र ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता चार मापी गई इसका केंद्र म्याग्दी जिले का मुरी इलाका था।

 

The post नेपाल में फिर आया डरावना भूकंप, महज कुछ घंटों के अंतराल पर दो बार कांपी धरती appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a1%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ad/feed/ 0
Women’s Day: किस देश में पहली बार महिलाओं को मिला मतदान का अधिकार? कैसे मिला वोटिंग राइट https://www.khabar24x7news.com/womens-day-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2/ https://www.khabar24x7news.com/womens-day-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2/#respond Sat, 08 Mar 2025 08:35:05 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2110 khabar24x7news 8,2025 मुस्कान Women’s Day: किस देश में पहली बार महिलाओं को मिला मतदान का अधिकार? कैसे मिला

The post Women’s Day: किस देश में पहली बार महिलाओं को मिला मतदान का अधिकार? कैसे मिला वोटिंग राइट appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 8,2025

मुस्कान

Women’s Day: किस देश में पहली बार महिलाओं को मिला मतदान का अधिकार? कैसे मिला वोटिंग राइट

महिलाओं के लिए मतदान का अधिकार काफी महत्वपूर्ण है। इससे किसी भी देश की आधी आबादी की समस्याएं जुड़ी होती हैं। वोटिंग का अधिकार मिलने के बाद ये आधी आबादी अपनी समस्याओं के बारे में निर्णय ले सकती हैं। इससे समाज में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिले हैं।
दुनिया भर में आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। एक समय था जब महिलाओं को मतदान तक का अधिकार नहीं होता था। हालांकि अब महिलाओं को मतदान का अधिकार मिलने की वजह से अब महिलाओं से जुड़ें मुद्दों पर भी खास ध्यान रखा जाता है। महिलाओं को सबसे मतदान का अधिकार देने वाले देश की बात करें तो यह न्यूजीलैंड हैं। साल 1893 में न्यूजीलैंड ने पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार प्रदान किया। महिलाओं को मतदान का अधिकारी देना एक महत्वपूर्ण कदम था, जो न केवल महिलाओं के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक नए युग की शुरुआत थी। इसके साथ ही महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों को सम्मान मिला।
महिलाओं ने उठाई आवाज
बता दें कि महिलाओं के लिए मतदान का अधिकार प्राप्त करने के संघर्ष का इतिहास बहुत लंबा और कठिन था। 19वीं शताब्दी में महिलाओं को समाज में केवल घरेलू कार्यों तक सीमित रखा गया था। उनका कोई अधिकार नहीं था, न तो शिक्षा में और न ही राजनीति में। लेकिन समय के साथ, महिलाओं ने अपनी स्थिति में सुधार के लिए आवाज उठानी शुरू की। महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संगठित होनी लगीं, और उन्हें यह महसूस हुआ कि वे समाज के समान हिस्सेदार हैं और उन्हें भी अपने देश के भविष्य के बारे में निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए।
न्यूजीलैंड ने दिया वोटिंग का अधिकार
न्यूजीलैंड में महिलाओं के मतदान अधिकार के लिए संघर्ष की शुरुआत 19वीं शताब्दी के अंत में हुई। न्यूजीलैंड में महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष शुरू हुआ था, और इस संघर्ष में प्रमुख भूमिका निभाई थी कैटरीना स्टीवंस और एमिली सॉकर जैसी महिला नेताओं ने। ये महिला नेता महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रही थीं और इस आंदोलन को “सफ्रिजेट मूवमेंट” के रूप में जाना जाता है। इस संघर्ष ने धीरे-धीरे सरकार और समाज के भीतर महत्वपूर्ण बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाए। आखिरकार, न्यूजीलैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री रिचर्ड सोडेन के नेतृत्व में 19 सितंबर 1893 में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
महिलाओं ने शांतिपूर्वक चलाया आंदोलन
यह आंदोलन एक प्रेरणादायक उदाहरण बना, जिसने बाद में अन्य देशों को भी महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने के लिए प्रेरित किया। इन महिलाओं ने अपने संघर्ष को बिना हिंसा और संघर्ष के, शांति से चलाया। कठिन संघर्ष और विभिन्न आंदोलनों के बाद न्यूजीलैंड में 1893 में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। यह घटना न केवल न्यूजीलैंड के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक थी। इस अधिकार को पाने के लिए कई वर्षों तक महिलाओं ने निरंतर संघर्ष किया, और अंत में उनकी मेहनत रंग लाई। न्यूजीलैंड ने यह कदम उठाकर अन्य देशों को दिखाया कि महिलाओं को उनके अधिकार देना समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है।
मतदान के अधिकार का महत्व
महिलाओं को मतदान का अधिकार मिलने के बाद, उनका राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन बदल गया। उन्होंने राजनीति में सक्रिय भाग लिया और धीरे-धीरे उनके प्रतिनिधित्व में वृद्धि हुई। यह महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। न्यूजीलैंड के बाद, कई अन्य देशों ने भी महिलाओं को मतदान का अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू की। इसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका भी शामिल हैं। भारत में 1950 में संविधान लागू होने के साथ ही पुरुषों के साथ ही महिलाओं को भी वोट डालने का अधिकार मिल गया था। न्यूजीलैंड की यह पहल आज भी पूरे विश्व में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि यदि महिलाओं को बराबरी का मौका दिया जाए, तो वे समाज की प्रगति में सक्रिय योगदान कर सकती हैं।

 

The post Women’s Day: किस देश में पहली बार महिलाओं को मिला मतदान का अधिकार? कैसे मिला वोटिंग राइट appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/womens-day-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2/feed/ 0
अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, लाखों घरों की कटी बिजली; 2,400 उड़ानें रद्द https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%82%e0%a4%ab%e0%a4%be/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%82%e0%a4%ab%e0%a4%be/#respond Tue, 07 Jan 2025 11:00:54 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1568 khabar24x7news  7,2025 मुस्कान अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, लाखों घरों की कटी बिजली; 2,400 उड़ानें रद्द

The post अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, लाखों घरों की कटी बिजली; 2,400 उड़ानें रद्द appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  7,2025

मुस्कान

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, लाखों घरों की कटी बिजली; 2,400 उड़ानें रद्द

अमेरिका में बर्फीला तूफान कहर बरपा रहा है। तूफान की वजह से 6 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। बर्फीले तूफान ने अमेरिका के एक दर्जन से अधिक राज्यों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

America Winter Snowstorm: अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बर्फबारी और बर्फीली बारिश के चलते लाखों लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। सड़कों पर बर्फ जम गई है जिसकी वजह से हुए हादसों में लोगों की मौतें भी हुई हैं। बर्फीले तूफान ने अमेरिका के एक दर्जन से अधिक राज्यों को अपनी चपेट में लिया है। मिडिल अमेरिका के कैनसस से लेकर पूर्वी तट पर न्यू जर्सी तक छह करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

प्रभावित हुआ आम जनजीवन

ट्रैकिंग वेबसाइट Poweroutage.us और FlightAware के अनुसार, सोमवार दोपहर तक मिसौरी से वर्जीनिया तक 175,000 से अधिक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर थे। बर्फीले तूफान की वजह से 2,400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और हजारों विमानों ने देरी से उड़ान भरी।  तूफान की वजह से रेल यात्रा भी बुरी तरह प्रभावित हुई। नेशनल रेलरोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने 50 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी हैं। तूफान से संबंधित यातायात दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।

जारी की गई चेतावनी

हालात यह हैं कि,  चैपमैन और सेंट जॉर्ज, कंसास में 18 इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि कैमरून, मिसौरी और मेसन, वेस्ट वर्जीनिया में 10 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो तूफान के कारण कई इलाकों में तापमान -18 डिग्री तक जा सकता है। बर्फबारी, सर्द हवा और लगातार गिरते तापमान के कारण देश के कुछ हिस्सों में यात्रा की स्थिति खतरनाक हो गई है।

लोगों से घरों में रहने का किया गया आग्रह

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर ने लोगों से घरों में रहने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी जारी की गई है कि कुछ इलाकों में आधा इंच तक बर्फ जमा हो सकता है और तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिर सकते हैं। कैनसस में बारिश और बर्फबारी जारी है।

 

The post अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, लाखों घरों की कटी बिजली; 2,400 उड़ानें रद्द appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%82%e0%a4%ab%e0%a4%be/feed/ 0
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारत का जलवा, पहली बार भारतीय मूल के 6 सदस्यों ने ली शपथ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/#respond Sat, 04 Jan 2025 07:08:47 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1532 khabar24x7news  4,2025 मुस्कान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारत का जलवा, पहली बार भारतीय मूल के 6 सदस्यों ने

The post अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारत का जलवा, पहली बार भारतीय मूल के 6 सदस्यों ने ली शपथ appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  4,2025

मुस्कान

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारत का जलवा, पहली बार भारतीय मूल के 6 सदस्यों ने ली शपथ

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक साथ रिकॉर्ड 6 भारतीय-अमेरिकी सदस्यों ने शपथ लेकर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसा पहली बार है, जब एक साथ इतने भारतीय मूल के सदस्यों ने प्रतिनिधि सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

वाशिंगटन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के 6 सदस्यों से शपथ ग्रहण कर फिर एक बार भारत को गौरवान्वित किया है। शुक्रवार को इन 6 भारतीय-अमेरिकी नेताओं ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ लेकर देश के गौरव को कई गुना बढ़ा दिया। ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों ने प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप शपथ ली है। इनमें डॉ.अमी बेरी, सुहास सुब्रमण्यन, श्री थानेदार, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल शामिल हैं।

सांसद डॉ.अमी बेरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘जब 12 साल पहले मैंने पहली बार शपथ ली थी तब मैं भारतीय-अमेरिकी समुदाय का एकमात्र सांसद था और अमेरिकी इतिहास में तीसरा। अब हम छह हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में अमेरिकी संसद में हमारे समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ेगी।’’ बेरा ने कैलिफोर्निया से प्रतिनिधि के रूप में लगातार सातवीं बार शपथ ली है। उन्होंने सभी छह भारतीय-अमेरिकी सांसदों की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

पहली बार प्रतिनिधि सभा के सदस्य बने सुब्रमण्यन

प्रतिनिधि सभा के सदस्य के तौर पर सुहास सुब्रमण्यन ने पहली बार शपथ ली। सुब्रमण्यन ने अपने परिवार और ‘हाउस स्पीकर’ माइक जॉनसन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘काम का पहला दिन। अमेरिकी संसद में शपथ लेने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’’ वहीं खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल तीनों ने लगातार पांचवीं बार शपथ ली है।

माइक जॉनसन फिर चुने गए स्पीकर

रिपब्लिकन पार्टी के नेता और सांसद माइक जॉनसन शुक्रवार को तीन मतों के मामूली अंतर की जीत के साथ अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के फिर से स्पीकर चुन लिए गए। रिपब्लिकन पार्टी के पास सदन में 219 सीट हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 215 सीट हैं। लुइसियाना के चौथे ‘कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ का प्रतिनिधित्व करने वाले 52 वर्षीय जॉनसन को 218 वोट मिले, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के हकीम जेफ्रीज को 215 वोट मिले।

ट्रंप ने अपनी पार्टी का स्पीकर बनने पर जताई खुशी

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन को दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में अभूतपूर्व विश्वासमत प्राप्त करने के लिए स्पीकर माइक जॉनसन को बधाई। माइक एक बेहतरीन स्पीकर होंगे जिससे हमारे देश को लाभ होगा।’’ जॉनसन ने चुनाव जीतने के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए सम्मान की बात है। यह हमारे इतिहास का एक महत्वपूर्ण समय है।’’ इसके तुरंत बाद उन्होंने 119वीं कांग्रेस के सदस्यों को शपथ दिलाई।

 

The post अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारत का जलवा, पहली बार भारतीय मूल के 6 सदस्यों ने ली शपथ appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87/feed/ 0