राष्ट्रीय Archives - khabar24x7news https://www.khabar24x7news.com/category/national/ Tue, 11 Mar 2025 09:26:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 केरल: चर्च परिसर में मिले सूटकेस के अंदर निकला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b8/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b8/#respond Tue, 11 Mar 2025 09:26:38 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2153 khabar24x7news 11,2025 मुस्कान केरल: चर्च परिसर में मिले सूटकेस के अंदर निकला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की

The post केरल: चर्च परिसर में मिले सूटकेस के अंदर निकला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 11,2025

मुस्कान

केरल: चर्च परिसर में मिले सूटकेस के अंदर निकला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच

केरल के कोल्लम में एक चर्च परिसर में एक सूटकेस मिला है। इस सूटकेस के अंदर से एक कंकाल निकला है। कंकाल सीएसआई चर्च के कब्रिस्तान के पास पाया गया है।
केरल: केरल के कोल्लम में एक चर्च परिसर में एक सूटकेस के अंदर एक कंकाल मिला है। कंकाल सीएसआई चर्च के कब्रिस्तान के पास पाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह मानव कंकाल था।
पुलिस इस एंगल से कर रही जांच
पुलिस का मानना है कि ये कई सालों पुराना शव है। ये मर्डर का केस हो सकता है। पुलिस ने साइंटिफिक तरीके से मामले की जांच शुरू कर दी है, साथ ही पुराने मिसिंग रिकॉर्ड्स देखे जा रहे हैं। कंकाल सड़ने की अवस्था में है। पुलिस का कहना है कि यह संभव है कि किसी ने इसे एक बक्से में डालकर वहीं छोड़ दिया हो। यह सूटकेस आज सुबह चर्च में काम करने आए लोगों ने देखा। सूटकेस, चर्च कब्रिस्तान के पास एक जंगली क्षेत्र में तब मिला जब वे पाइपलाइन मार्ग पर काम कर रहे थे।
जनवरी में सामने आया था फ्रिज से हड्डियां मिलने का मामला
इससे पहले जनवरी 2025 में करीब 12 एकड़ जमीन पर बने एक घर के अंदर रखे फ्रिज से मानव खोपड़ियां और हड्डियां मिली थीं। इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। दरअसल ये घर पिछले 12 सालों से वीरान पड़ा था। सुनसान होने की वजह से यहां आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा था। जब पड़ोस के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो मौके पर पुलिस पहुंची और घर की तलाशी ली। इसी दौरान फ्रिज से मानव खोपड़ियां और हड्डियां मिलीं। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
ये मामला केरल के चोट्टानिकारा का था। पुलिस ने इस मामले की भी जांच शुरू कर दी थी। फ्रिज से मिलीं हड्डियां प्लास्टिक बैग में भरकर अच्छी तरह से रखी गई थीं। जिस घर से ये बरामद हुईं, उसका मालिक पेशे से डॉक्टर है और वह कई सालों से कोच्चि में रहते हैं। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं।

 

The post केरल: चर्च परिसर में मिले सूटकेस के अंदर निकला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b8/feed/ 0
तेजस्वी सूर्या ने शादी के रिसेप्शन में मेहमानों से ये 2 तोहफे ना लाने को कहा, जानिए क्यों https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87/#respond Mon, 10 Mar 2025 11:55:33 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2144 khabar24x7news 10,2025 मुस्कान तेजस्वी सूर्या ने शादी के रिसेप्शन में मेहमानों से ये 2 तोहफे ना लाने को

The post तेजस्वी सूर्या ने शादी के रिसेप्शन में मेहमानों से ये 2 तोहफे ना लाने को कहा, जानिए क्यों appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 10,2025

मुस्कान

तेजस्वी सूर्या ने शादी के रिसेप्शन में मेहमानों से ये 2 तोहफे ना लाने को कहा, जानिए क्यों

तेजस्वी सूर्या ने बाद X पर पोस्ट किया, गुरुओं, बुजुर्गों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से आज वैदिक परंपराओं के अनुसार शिवश्री से विवाह किया। साथ ही उन्होंने एक अनुरोध संदेश के साथ कन्नड़ में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने रिसेप्शन में आने वाले मेहमानों से दो उपहार ना लाने का आग्रह किया है।
बेंगलुरु दक्षिण सीट से लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध गए। विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से सम्पन्न हुआ। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुनराम मेघवाल समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए। आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को आशीर्वाद भी दिया।
शिवश्री ने बायो-इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की है। वह एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं। हाल में 34 वर्षीय सांसद तेजस्वी और शिवश्री आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेते हुए देखे गए। 34 वर्षीय तेजस्वी सूर्या ने बाद में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गुरुओं, बुजुर्गों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से आज वैदिक परंपराओं के अनुसार शिवश्री से विवाह किया। हम इस यात्रा को एक साथ शुरू करने के लिए आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’’
रिसेप्शन से पहले किया वीडियो पोस्ट
साथ ही उन्होंने एक अनुरोध संदेश के साथ कन्नड़ में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने रिसेप्शन में आने वाले मेहमानों से उपहार के रूप में फूल, गुलदस्ते या सूखे मेवे न लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत शादी के फूल और गुलदस्ते कार्यक्रम के 24 घंटे के भीतर फेंक दिए जाते हैं और शादियों में हर साल 300,000 किलोग्राम सूखे मेवे बच जाते हैं। भाजपा सांसद ने कहा, “ऐसे गुलदस्तों और सूखे मेवों का संभावित दान मूल्य सालाना 315 करोड़ रुपये है।” उन्होंने मेहमानों से अनुरोध किया कि वे समारोह में फूल-मालाएं या सूखे मेवे न लाएं।
‘फूले के गुलदस्ते राष्ट्रीय बर्बादी नहीं’
वहीं, दक्षिण भारत पुष्पकृषि संघ ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या से फूलों के गुलदस्तों को ‘‘राष्ट्रीय बर्बादी’ बताने वाले अपने हालिया बयान को वापस लेने का आग्रह किया है। सूर्या ने 10 मार्च को होने वाले अपने विवाह समारोह के लिए जनता को आमंत्रित करते हुए फेसबुक और यूट्यूब लाइव सत्रों में लोगों से फूलों के गुलदस्ते देने से परहेज करने का अनुरोध करते हुए इसे ‘‘राष्ट्रीय बर्बादी’’ करार दिया था।
कर्नाटक में 38 हजार हेक्टेयर में फूलों की खेती
दक्षिण भारत पुष्पकृषि संघ के अध्यक्ष टी एम अरविंद ने कहा कि एक जिम्मेदार नेता की ओर से इस तरह की टिप्पणी ‘अनुचित’ है और ‘‘उन लाखों किसानों की कड़ी मेहनत को कमजोर करती है जो अपनी आजीविका के लिए फूलों की खेती पर निर्भर हैं।’’ अरविंद के मुताबिक कर्नाटक में फूलों की खेती 38,000 हेक्टेयर में की जाती है, जिसमें 1,500 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में व्यावसायिक फूलों की खेती की जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 11 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है, जबकि 2.8 लाख एकड़ में फूलों की खेती से 52 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होते हैं।’’
अरविंद ने रेखांकित किया कि चिक्कबल्लापुरा से भाजपा सांसद के. सुधाकर ने हाल ही में संसद में कहा था कि चिक्कबल्लापुरा क्षेत्र में 25,000 एकड़ भूमि पर फूलों की खेती की जाती है और उन्होंने उद्योग को समर्थन देने के लिए पुष्पकृषि बोर्ड की स्थापना का प्रस्ताव रखा था।

 

The post तेजस्वी सूर्या ने शादी के रिसेप्शन में मेहमानों से ये 2 तोहफे ना लाने को कहा, जानिए क्यों appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87/feed/ 0
हम्पी के पास इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से ‘रेप’, तीन पुरुष साथियों को नहर में फेंका https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af/#respond Sat, 08 Mar 2025 06:05:39 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2104 khabar24x7news 8,2025 मुस्कान हम्पी के पास इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से ‘रेप’, तीन पुरुष साथियों को नहर

The post हम्पी के पास इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से ‘रेप’, तीन पुरुष साथियों को नहर में फेंका appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 8,2025

मुस्कान

हम्पी के पास इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से ‘रेप’, तीन पुरुष साथियों को नहर में फेंका

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल हम्पी के पास दो महिलाओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें एक महिला विदेशी थी। वहीं इनके तीन पुरुष साथियों के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उन्हें नहर के पानी में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कर्नाटक के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हम्पी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने एक विदेशी महिला पर्यटक सहित 2 महिलाओं का रेप किया। इसके साथ ही उनके 3 पुरुष साथियों के साथ मारपीट कर उन्हें पानी में फेंक दिया। इनमें से एक व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात 11-11:30 बजे के बीच ये घटना हुई। हम्पी के पास लोकप्रिय सानापुर झील के किनारे अज्ञात बदमाशों ने एक 27 वर्षीय महिला इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे की 29 वर्षीय महिला संचालिका के साथ दुष्कर्म किया। ओडिशा का रहने वाला एक पुरुष पर्यटक, जो अपराध के समय उन दोनों के साथ था वह लापता है। अपराधियों ने उसे तुंगभद्रा नहर में धक्का दे दिया, जबकि अमेरिका और महाराष्ट्र के दो अन्य पुरुष पर्यटक घायल हो गए हैं। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सानापुर झील के पास का मामला
पुलिस की स्पेशल टीम इस घटना से जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है। सानापुर झील हम्पी से लगभग 4 किमी दूर है और विदेशी पर्यटकों के बीच एक बड़ा आकर्षण का केंद्र है। इस संबंध में गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 309 (6) (चोरी या जबरन वसूली), 311 (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती), 64 (बलात्कार), 70 (1) (सामूहिक बलात्कार), 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, ये वारदात जब हुई जब चार पर्यटक और होमस्टे की महिला संचालक सानापुर झील के पास संगीत बजाकर लुत्फ ले रहे थे।
आरोपियों ने पूछा पेट्रोल पंप का पता
इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां से मिलेगा? होमस्टे संचालिका ने उन्हें बताया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है तो तीनों ने उनसे कैश की मांग की। जब पांचों ने कोई पैसा देने से इनकार कर दिया, तो कन्नड और तेलुगु बोलने वाले इन बदमाशों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धक्का दे दिया। शिकायत दर्ज कराने वाली एक महिला पीड़िता का कहना है कि जब पुरुष पर्यटक नहर से बाहर आने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब तीन में से दो आरोपियों ने उसके और इजरायली महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म किया। एक पुरुष पर्यटक लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
महिला की शिकायत पर केस दर्ज
कोप्पल के एसपी राम एल अरसड्डी ने कहा, “हमें जो जानकारी मिली उसके मुताबिक 5 लोगों पर सानापुर के पास हमला हुआ है। इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इसमें से 2 विदेशी (एक अमेरिकी पुरुष और एक इजराइली महिला) हैं। महिला ने शिकायत में कहा कि उन सभी के साथ मारपीट करने के साथ-साथ महिलाओं के साथ सेक्सुअल असॉल्ट भी किया गया। आरोपियों की पहचान की जा रही है। स्पेशल टीम जांच कर रही है। घटना गुरुवार रात को करीब 11-11:30 के बीच हुई है। महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की गई है। उनका मेडिकल करवाया गया है। फाइनल रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि होगी, लेकिन महिला ऐसा दावा कर रही है। अभी सरकारी अस्पताल में इनको लाया गया है, अगर वो लोग चाहते हैं तो उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा। हम आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।”

 

The post हम्पी के पास इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से ‘रेप’, तीन पुरुष साथियों को नहर में फेंका appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af/feed/ 0
Women’s Day: कौन हैं एलिना और शिल्पी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, जानें क्या किया पोस्ट https://www.khabar24x7news.com/womens-day-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%9c/ https://www.khabar24x7news.com/womens-day-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%9c/#respond Sat, 08 Mar 2025 05:52:56 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2101 khabar24x7news 8,2025 मुस्कान Women’s Day: कौन हैं एलिना और शिल्पी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपे अपने सोशल मीडिया

The post Women’s Day: कौन हैं एलिना और शिल्पी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, जानें क्या किया पोस्ट appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 8,2025

मुस्कान

Women’s Day: कौन हैं एलिना और शिल्पी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, जानें क्या किया पोस्ट

पीएम मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को सौंपने की बात कही थी। आज महिला दिवस पर एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभाल रही हैं।
दुनिया भर में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने भी ‘नारी शक्ति’ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी। इस क्रम में पीएम मोदी ने परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा और अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने के लिए दिया है।
कौन हैं एलिना मिश्रा और शिल्पी सोनी
पीएम मोदी के एक्स अकाउंटर से दोनों महिला वैज्ञानिकों ने “अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु प्रौद्योगिकी और महिला सशक्तिकरण” का संदेश दिया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, “हम एलीना मिश्रा (परमाणु वैज्ञानिक) और शिल्पी सोनी (अंतरिक्ष वैज्ञानिक) हैं। हम महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स का नेतृत्व करने के लिए रोमांचित हैं। हमारा संदेश- भारत विज्ञान के लिए सबसे जीवंत स्थान है और इसलिए हम अधिक से अधिक महिलाओं से इसे अपनाने का आह्वान करते हैं।”
महिलाओं की प्रतिभा के लिए भारत सही मंच
उन्होंने आगे लिखा, “हम दोनों, एलिना और शिल्पी अपने-अपने क्षेत्रों में अवसरों की व्यापक श्रृंखला को देख रहे हैं। यह अकल्पनीय था कि परमाणु प्रौद्योगिकी जैसा क्षेत्र भारत में महिलाओं के लिए इतने सारे अवसर प्रदान करेगा। इसी तरह, अंतरिक्ष की दुनिया में महिलाओं और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी भारत को नवाचार और विकास के लिए सबसे अधिक आकर्षक स्थान बनाती है! भारतीय महिलाओं में निश्चित रूप से प्रतिभा है और भारत के पास निश्चित रूप से सही मंच है!”

 

The post Women’s Day: कौन हैं एलिना और शिल्पी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, जानें क्या किया पोस्ट appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/womens-day-%e0%a4%95%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%8f%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%9c/feed/ 0
‘मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला’, भारत की शहजादी खान को UAE में फांसी मिलने पर बोले पिता https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf/#respond Tue, 04 Mar 2025 08:55:09 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2060 khabar24x7news 4,2025 मुस्कान मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला’, भारत की शहजादी खान को UAE में फांसी मिलने

The post ‘मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला’, भारत की शहजादी खान को UAE में फांसी मिलने पर बोले पिता appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 4,2025

मुस्कान

मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला’, भारत की शहजादी खान को UAE में फांसी मिलने पर बोले पिता

भारतीय महिला शहजादी खान को अबू धाबी में फांसी दे दी गई है। इस पर शहजादी खान के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से मदद के लिए गुहार लगाई लेकिन उनकी कोई सहायता नहीं की गई।
लखनऊ: पिछले महीने अबू धाबी में एक भारतीय महिला शहजादी खान को फांसी की सजा दी गई। वहीं उसके पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी शहजादी खान को न्याय नहीं मिला और भारत सरकार ने परिवार को कोई सहायता नहीं दी। परिवार के वकील अली मोहम्मद ने फांसी को ‘न्यायिक हत्या की आड़ में न्यायेतर हत्या’ करार दिया है। बता दें कि शहजादी खान (33) को अबू धाबी में चार महीने के बच्चे की हत्या के मामले में 15 फरवरी को फांसी दी गई थी। शहजादी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गोयरा मुगलई गांव की रहने वाली थी।
‘उसे न्याय नहीं मिला’
शहजादी के पिता शब्बीर खान ने कहा, ‘‘उसे न्याय नहीं मिला, सर। हमने अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। हमने भारत सरकार से संपर्क किया और कई जगहों पर आवेदन दिये, लेकिन हमारे पास न तो पैसे थे और न ही वहां जाकर वकील करने का कोई साधन था। सरकार ने हमारा साथ नहीं दिया।’’ शहजादी खान 10 फरवरी, 2023 से अबू धाबी पुलिस की हिरासत में थी और उसे 31 जुलाई, 2023 को मौत की सजा सुनाई गई थी। उसे फांसी दिये जाने की खबर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आई, जब विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि उसे पिछले महीने फांसी दी जा चुकी है। उसका अंतिम संस्कार अबू धाबी में पांच मार्च को होगा।
फांसी मिलने की नहीं थी जानकारी
शहजादी खान के परिवार को 28 फरवरी तक उसे फांसी दिये जाने के बारे में जानकारी नहीं थी। इसकी आधिकारिक पुष्टि होने पर परिवार को जानकारी मिली। शब्बीर खान ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी से आखिरी बार 14 फरवरी को बात की थी। इसके एक दिन बाद ही उसे फांसी दी गई। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार ने कोई समर्थन का आश्वासन दिया था, इस पर शब्बीर खान ने कहा, ‘‘नहीं, हमें कोई सहायता नहीं मिली।’’ उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने नेताओं और यहां तक कि फिल्मी हस्तियों से भी संपर्क किया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए शब्बीर खान ने कहा, ‘‘योगी जी और मोदी जी की बेटियां नहीं हैं, इसलिए वे इस दर्द को नहीं समझ सकते। अगर उनका कोई करीबी होता, तो वे कार्रवाई करते।’’
विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
हालांकि, विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारतीय दूतावास ने शहजादी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार के सामने दया याचिका और माफी का अनुरोध भेजने समेत हर संभव कानूनी सहायता प्रदान की। संयुक्त अरब अमीरात में शहजादी को एक शिशु की हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था और उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। संयुक्त अरब अमीरात की सर्वोच्च अदालत ‘कोर्ट ऑफ कैसेशन’ ने इस सजा को बरकरार रखा। संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने 28 फरवरी, 2025 को (भारतीय) दूतावास को सूचित किया कि शहजादी की सजा पर अमल स्थानीय कानूनों के अनुसार किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि शहजादी के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है।
क्यों मिली फांसी की सजा
शब्बीर खान ने बताया कि उनकी बेटी अबू धाबी में नाजिया नाम की एक महिला के लिए काम करती थी, जिसने हाल में एक बच्चे को जन्म दिया था। शब्बीर खान के अनुसार, जब बच्चा चार महीने का था, तो उसे एक टीका लगाया गया था, जो आमतौर पर छह महीने में दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिशु की मौत टीके की वजह से हुई थी, लेकिन शहजादी पर गलत तरीके से हत्या का आरोप लगाया गया और उसे मौत की सजा सुनाई गई। शब्बीर खान ने दावा किया कि बच्चे की मां ने शहजादी की दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया, जिसके कारण उसे फांसी की सजा मिली।
14 फरवरी को हुई आखिरी बात
शहजादी के पारिवारिक वकील अली मोहम्मद ने सोमवार को बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष उनकी नवीनतम याचिका केवल यह पता लगाने के लिए दायर की गई थी कि क्या वह अभी जीवित है या उसे अबू धाबी में फांसी दे दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारतीय दूतावास, प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मामले को आगे ले जाने की अपील की। लेकिन अंत में क्या हुआ, हम नहीं कह सकते।’’ मोहम्मद के अनुसार, शहजादी के पिता को 14 फरवरी को एक फोन आया जिसमें बताया गया कि यह उसकी (शहजादी की) इच्छा के अनुसार उसकी आखिरी बातचीत थी और उसे एक या दो दिन में फांसी दे दी जाएगी।
पांच मार्च को होगा अंतिम संस्कार
वकील ने कहा, ‘‘हमने 21 फरवरी को फिर से प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई। दो-तीन दिन बाद हमने अदालत में रिट याचिका दायर की और आज आधिकारिक पुष्टि हुई कि उसे फांसी दे दी गई है। उसका अंतिम संस्कार पांच मार्च को अबू धाबी में किया जाएगा।’’ मोहम्मद ने इस दावे का पुरजोर खंडन किया कि भारत सरकार ने कोई आश्वासन दिया था या कोई सहायता प्रदान की। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि यदि परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार के लिए अबू धाबी जाना चाहते हैं, तो सरकार ने सहायता की पेशकश की है।

 

The post ‘मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला’, भारत की शहजादी खान को UAE में फांसी मिलने पर बोले पिता appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf/feed/ 0
एक तरफ मां का अंतिम संस्कार, दूसरी तरफ बोर्ड की परीक्षा, छात्र ने पेश की मिसाल https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be/#respond Tue, 04 Mar 2025 08:51:44 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2057 khabar24x7news 4,2025 मुस्कान एक तरफ मां का अंतिम संस्कार, दूसरी तरफ बोर्ड की परीक्षा, छात्र ने पेश की मिसाल  

The post एक तरफ मां का अंतिम संस्कार, दूसरी तरफ बोर्ड की परीक्षा, छात्र ने पेश की मिसाल appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 4,2025

मुस्कान

एक तरफ मां का अंतिम संस्कार, दूसरी तरफ बोर्ड की परीक्षा, छात्र ने पेश की मिसाल

 

तमिलनाडु के एक छात्र ने अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल मां के अंतिम संस्कार को छोड़ छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा देने पहुंचा। इसके बाद वह मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ।

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के वल्लीयूर में एक छात्र ने अनोखी मिसाल पेश की है। दरअसल अन्ना नगर में रहने वाली कृष्णमूर्ति की पत्नी सुबलक्ष्मी का सोमवार को निधन हो गया। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम सुनील कुमार और बेटी का नाम युवासिनी है। कृष्णमूर्ति का 6 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद सुबलक्ष्मी ने ही अपनी संतानों को अकेले पाला। इस बीच सोमवार को तबीयत खराब होने की वजह से सुबलक्ष्मी का निधन हो गया। सुनील कुमार 12वीं कक्षा के छात्र हैं। मां की मौत होने के बावजूद सुनील कुमार ने अपने दुख को दबाकर तमिल भाषा की परीक्षा दी और दोपहर वह घर लौटा।

एक तरफ मां का अंतिम संस्कार, एक तरफ परीक्षा

इसके बाद सुनील कुमार ने अपनी मां केअंतिम संस्कारमें भाग लिया। परीक्षा देने जाने से पूर्व सुनील कुमार ने अपनी मां को छूकर कहा कि मां थोड़ी देर और रुक जाओ, मैं वापस आऊंगा। इतना सुनना ही था कि वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इस घटना ने एक तरफ जहां सभी को शोक में डूबा दिया। वहीं सुनील कुमार ने नई मिसाल पेश की है। बता दें कि इससे पूर्व महाराष्ट्र के लातूर में भी ऐसा ही एक मामला देखने को मिला था। यहां पिता का अंतिम संस्कार बीच में छोड़कर दिशा नागनाथ उबाले नाम की छात्रा अपनी 10वीं कक्षा की मराठी का परीक्षा देने पहुंची थी।

महाराष्ट्र में भी घटी थी ऐसी घटना

दरअसल दिशा के पिता बीमारी से जूझ रहे थे और उनका अंतिम संस्कार बीते दिनों भादा गांव में किया गया। भादा में जिला परिषद बालिका विद्यालय की छात्रा दिशा ने बताया कि उसे यकीन नहीं था कि वह शुक्रवार को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) की परीक्षा दे पाएगी। तभी उसके शिक्षक शिवलिंग नागपुरे ने उसे परीक्षा में शामिल होने के लिये कहा। नागपुरे ने बताया कि उन्होंने लातूर डिवीजनल बोर्ड के चेयरमैन सुधाकर तेलंग से संपर्क किया, जिन्होंने दिशा से बात की और उसे हार न मानने के लिए प्रोत्साहित किया। हौसला दिखाते हुए 16 वर्षीय लड़की ने अपने आंसू पोंछे, अपने पिता को अंतिम विदाई दी और शुक्रवार को मराठी का पेपर देने के लिए औसा के अजीम हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र की ओर चल पड़ी। दिशा के परिवार में उनकी दादी, मां और छोटा भाई शामिल हैं। भादा गांव के निवासी प्रेमनाथ लाटूरे ने बताया कि जब वह (दिशा) औसा में अपना पेपर लिख रही थीं, उसी दौरान उनके पिता का अंतिम संस्कार हो रहा था।

 

The post एक तरफ मां का अंतिम संस्कार, दूसरी तरफ बोर्ड की परीक्षा, छात्र ने पेश की मिसाल appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be/feed/ 0
VIDEO: इटली की महिला ने शरीर के इस हिस्से में बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, बढ़ा विवाद तो मांगी माफी https://www.khabar24x7news.com/video-%e0%a4%87%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87/ https://www.khabar24x7news.com/video-%e0%a4%87%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87/#respond Tue, 04 Mar 2025 07:01:01 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=2054 khabar24x7news 4,2025 मुस्कान VIDEO: इटली की महिला ने शरीर के इस हिस्से में बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू,

The post VIDEO: इटली की महिला ने शरीर के इस हिस्से में बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, बढ़ा विवाद तो मांगी माफी appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news 4,2025

मुस्कान

VIDEO: इटली की महिला ने शरीर के इस हिस्से में बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, बढ़ा विवाद तो मांगी माफी

भगवान जगन्नाथ के टैटू बनवाने पर विवाद बढ़ा तो विदेशी महिला ने माफी मांगी। विदेशी महिला ने भुवनेश्वर के ‘रॉकी टैटूज’ पार्लर में टैटू बनवाया था।
ओडिशा: भगवान जगन्नाथ के टैटू बनवाने को लेकर विवाद सामने आया है। एक विदेशी महिला ने अपनी जांघ पर भगवान जगन्नाथ का टैटू बनवाया। विदेशी महिला ने भुवनेश्वर के ‘रॉकी टैटूज’ पार्लर में ये टैटू बनवाया। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने टैटू आर्टिस्ट और पार्लर के मालिक रॉकी रंजन बिशोई को गिरफ्तार किया है।
मामला कैसे हुआ विवादित?
मामला सामने आने के बाद भुवनेश्वर के धार्मिक संगठनों ने सहीद नगर पुलिस स्टेशन में पार्लर मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 299, 196, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया और रॉकी बिशोई को गिरफ्तार किया।
पार्लर मालिक और महिला ने मांगी माफी
जनता के गुस्से को देखते हुए रॉकी बिशोई और विदेशी महिला दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है। रॉकी बिशोई ने माफी मांगते हुए कहा, “मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, क्योंकि यह टैटू हमारे स्टूडियो में बनाया गया। महिला एक इटली की नागरिक हैं और भगवान जगन्नाथ की भक्त हैं। उन्होंने अपनी इच्छा से ही यह टैटू बनवाने की बात कही थी। चूंकि वह एक NGO में काम करती हैं, जहां खुले टैटू की अनुमति नहीं है, इस कारण से उन्होंने टैटू को अपनी जांघ पर बनवाने का विकल्प चुना। मैंने उन्हें टैटू हटाने या किसी और टैटू से ढकने का सुझाव दिया, लेकिन संक्रमण के खतरे के कारण वह इसे 25 दिनों बाद ही हटा पाएंगी।”
वहीं, विदेशी महिला ने भी एक माफीनामा जारी किया और कहा, “मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि मेरी इस हरकत से किसी की भावनाएं आहत होंगी। मैं भगवान जगन्नाथ की भक्त हूं। यह मेरी गलती थी और मुझे इसका गहरा अफसोस है। जैसे ही मेरा टैटू ठीक होगा, मैं इसे ढक दूंगी। कृपया मुझे माफ कर दें।”
पुलिस की जांच जारी
इस मामले में पुलिस की जांच अब भी जारी है। धार्मिक भावनाओं से जुड़ी इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखने की अपील की है।

 

The post VIDEO: इटली की महिला ने शरीर के इस हिस्से में बनवाया भगवान जगन्नाथ का टैटू, बढ़ा विवाद तो मांगी माफी appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/video-%e0%a4%87%e0%a4%9f%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87/feed/ 0
हवा में बंद हो गया एअर इंडिया के विमान का इंजन, अटक गई थी यात्रियों की सांसें, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%85%e0%a4%b0-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf/ https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%85%e0%a4%b0-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf/#respond Tue, 07 Jan 2025 09:04:01 +0000 https://www.khabar24x7news.com/?p=1564 khabar24x7news  7,2025 मुस्कान हवा में बंद हो गया एअर इंडिया के विमान का इंजन, अटक गई थी यात्रियों

The post हवा में बंद हो गया एअर इंडिया के विमान का इंजन, अटक गई थी यात्रियों की सांसें, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग appeared first on khabar24x7news.

]]>
khabar24x7news  7,2025

मुस्कान

हवा में बंद हो गया एअर इंडिया के विमान का इंजन, अटक गई थी यात्रियों की सांसें, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में बंद हो गया एअर इंडिया के विमान का इंजन हवा में ही बंद हो गया जिसके बाद इस आपात स्थिति में लैंड कराया गया। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

भारत में विमान से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या हर साल बढ़ती चली जा रही है। हालांकि, बीते कुछ समय से विमानों में तकनीकी समस्या की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसका ताजा उदाहरण आया है कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जहां रविवार को एअर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया के विमान का इंजन हवा में बंद हो गया जिस कारण यात्रियों की सांसें अटक गईं। इंजन के बाद होने के बाद इस विमान को आपात स्थिति में बेंगलुरु में लैंड कराया गया।  आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।

सभी यात्री सुरक्षित

दरअसल, बीते रविवार को एअर इंडिया के एक विमान के एक इंजन ने हवा में ही काम करना बंद कर दिया। इसके बाद इस विमान को आपात स्थिति में बेंगलुरु में केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट के सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयरपोर्ट सूत्रों ने दी जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया का उड़ान-2820 बेंगलुरु में केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, विमान बेंगलुरु का चक्कर लगाने के एक घंटे बाद वापस लौट आया। एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक इस घटना को लेकर तकनीकी विवरण सामने नहीं आया है लेकिन विमान को आपात स्थिति में उतारना पड़ा।

केरल में तुर्की के विमान की लैंडिंग

दूसरी ओर मंगलवार को तुर्की के इस्तांबुल से कोलंबो जा रहे टर्किश एयरलाइंस के एक विमान का रूट बदलकर इसे केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खराब मौसम होने के कारण इस विमान का मार्ग बदला गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 299 यात्री सवार हैं। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।

 

The post हवा में बंद हो गया एअर इंडिया के विमान का इंजन, अटक गई थी यात्रियों की सांसें, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग appeared first on khabar24x7news.

]]>
https://www.khabar24x7news.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%85%e0%a4%b0-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf/feed/ 0